Yuva Sathi Yojana Jharkhand : झारखंड सरकार के द्वारा प्रदेश के युवाओं को आर्थिक सहायता एवं सशक्तिकरण प्रदान करने के उद्देश्य से युवा साथी योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएट पास में रोजगार युवाओं को हर महीने ₹2000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि पात्र युवा को 2 साल तक प्रदान की जाएगी।
झारखंड युवा साथी योजना को शुरू करने की घोषणा भाजपा सरकार के द्वारा की गई है। इस योजना को शुरू से युवाओं को शिक्षा के दौरान आने वाले आर्थिक बोझ से राहत मिलेगी। जो भी युवा झारखंड सरकार के द्वारा शुरू की गई इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें योजना से संबंधित पात्रता एवं मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने से पहले इस योजना के बारे में पूरी जानकारी इस पोस्ट से प्राप्त कर सकते हैं।
Yuva Sathi Yojana Jharkhand

Yuva Sathi Yojana Jharkhand Overview
योजना | झारखंड युवा साथी योजना |
विभाग नाम | हरियाणा रोजगार विभाग |
शुरू करने वाला राज्य | झारखंड सरकार द्वारा |
लाभार्थी | झारखंड के युवा |
लाभ | हर महीने 2 हजार रूपये |
योजना वर्ष | 2025 |
पंजीकरण प्रक्रिया | ऑनलाइन/ ऑफलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://jharkhand.gov.in/ |
झारखंड युवा साथी योजना क्या है?
युवा साथी योजना, झारखंड राज्य में भारतीय जनता पार्टी सरकार के द्वारा शुरू की जाने वाली एक योजना है। इस योजना के माध्यम से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएट पास बेरोजगार युवाओं को हर महीने ₹2000 बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाएगा। बेरोजगार युवाओं को प्रदान किए जाने वाला बेरोजगारी भत्ता 2 साल तक दिया जाएगा। इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य है झारखंड में बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना है, जिससे कि वे रोजगार प्राप्त करने के प्रयास कर सकें।
Yuva Sathi Yojana Jharkhand पात्रता
- आवेदक युवा झारखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- युवा की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
- युवा द्वारा ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन पास किया हुआ होना चाहिए।
- युवा के द्वारा सरकार द्वारा चलाई जाने वाली इस प्रकार की किसी अन्य योजना का लाभ नहीं लिया होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ युवा एक बार ही ले सकते हैं।
Yuva Sathi Yojana Jharkhand जरुरी दस्तावेज
- झारखंड निवासी प्रमाण पत्र
- परिवार की आय का प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक योग्यता संबंधित दस्तावेज
Yuva Sathi Yojana Jharkhand आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले झारखंड राज्य सरकार के ऑफिसियल वेबसाइट पर चले जाना है।
- यहां पर सबसे पहले आपको पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करना है। यहां पर आपको नया पंजीकरण का विकल्प नजर आएगा इस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद मांगी गई जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार कार्ड इत्यादि दर्ज कर दें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।
- इसके बाद लॉगिन विकल्प पर क्लिक करके लॉगिन आईडी, पासवर्ड दर्ज करना है।
- इसके बाद युवा साथी योजना के विकल्प को चुनना है। इसके बाद आवेदन फार्म में मांगी गई जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, आयु, बैंक खाता संबंधित सभी जानकारी दर्ज कर देनी है।
- अब दस्तावेजों की कॉपी को अपलोड करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।
- सफलतापूर्वक आवेदन फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद आपको एक आवेदन संख्या प्राप्त होगी। इस संख्या को आपको अपने पास सुरक्षित नोट करके रख लेना है।
यह भी पढ़ें –