Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana Haryana : हरियाणा सरकार बुजुर्गों के लिए एक नई योजना लेकर आई है, जिसके माध्यम से 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को सरकार के द्वारा फ्री में तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे। इस योजना का लाभ उन परिवारों के बुजुर्गों को प्रदान किया जाएगा जो परिवार गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन यापन कर रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी ना होने के कारण ऐसे परिवारों के बुजुर्ग किसी भी यात्रा का खर्च नहीं उठा पाते हैं इसी को मद्दे नजर रखते हुए सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना को शुरू किया गया है।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना का लाभ लेने के लिए सरकार के द्वारा निर्धारित की गई पात्रता को पूरा करना होगा। केवल वही परिवार जो इस पात्रता को पूरा करते होंगे उन्हीं परिवारों के बुजुर्ग इस योजना का लाभ लेकर तीर्थ दर्शन के लिए मुफ्त में यात्रा कर पाएंगे। हाल ही में प्रयागराज में हो रहे कुंभ के मेले के दर्शन भी इस योजना के अंतर्गत बुजुर्गों को करवाए गए है।
महाकुंभ तीर्थ के दर्शन
— Haryana BJP (@BJP4Haryana) January 17, 2025
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अब प्रदेश के गरीब परिवार के बुजुर्ग परिवारजनों को सरकारी खर्चे पर प्रयागराज स्थित महाकुंभ तीर्थ के दर्शन करवागी नायाब सरकार pic.twitter.com/Kt4CBq3L8l
Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana Haryana

Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana Haryana Overview
योजना | हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना |
विभाग नाम | हरियाणा पर्यटन विभाग |
शुरू करने वाला राज्य | हरियाणा सरकार द्वारा |
योजना प्रकार | वर्तमान में चालू |
लाभार्थी | हरियाणा के बुजुर्ग |
लाभ | बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ दर्शन यात्रा |
योजना वर्ष | 2025 |
पंजीकरण प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://haryanatourism.gov.in/ |
क्या है मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना?
Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana Haryana, हरियाणा सरकार के द्वारा गरीब बुजुर्गों के लिए शुरू की गई एक योजना है, जिसके माध्यम से 60 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्गों को देश के तीर्थ स्थलों पर यात्रा मुफ्त में करवाई जाएगी। बुजुर्गों को तीर्थ स्थलों पर आने-जाने के लिए आने वाला सारा खर्चा सरकार के द्वारा वहन किया जाएगा।
इस योजना के तहत जिन परिवारों की सालाना आय परिवार पहचान पत्र में 1,80,000 रुपए से कम दर्ज की गई है उन्हीं परिवार के बुजुर्गों को लाभ प्रदान किया जाएगा।
हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना आवेदन हेतु पात्रता
Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana Haryana के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार को इस योजना की पात्रता से संबंधित जानकारी होनी चाहिए। केवल वही उम्मीदवार जो पात्रता को पूरा करते होंगे वहीं इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदक हरियाणा का मूल निवासी होनी चाहिए।
- आवेदक की उम्र 60 साल या इससे अधिक होनी चाहिए।
- आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 1,80,000 रुपए से कम होनी चाहिए।
- आवेदक के परिवार की वार्षिक आय परिवार पहचान पत्र में वेरीफाई होनी चाहिए।
- जिन भी आवेदक की आयु 60 साल से अधिक है और वे यात्रा करने में सक्षम है केवल वही इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना दस्तावेज सूचि
Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana Haryana आवेदन हेतु दस्तावेज सूचि –
- हरियाणा परिवार पहचान पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- परिवार की सालाना आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता पासबुक
- हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना आवेदन प्रक्रिया
Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana Haryana के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है। आवेदन करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें –
- सबसे पहले सरल हरियाणा की ऑफिशल वेबसाइट पर चले जाना है।
- यहां पर आपको रजिस्ट्रेशन एवं लॉगिन करने के विकल्प नजर आएगा। अगर इस वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पहले पूरी कर रखी है तो आपको सीधा लॉगिन कर लेना है।
- अगर रजिस्ट्रेशन नहीं किया हुआ है तो पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर लेना है। इसके बाद लॉगिन वाले विकल्प पर जाकर यूजर आईडी, पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन कर लेना है।
- इसके बाद योजना का नाम लिखकर सर्च कर लेना है। अब आपके सामने फैमिली आईडी नंबर दर्ज करने का विकल्प आएगा। इसे दर्ज करके ओटीपी के माध्यम से वेरीफाई कर लेना है।
- अब आपके सामने परिवार के सदस्यों के नाम आ जाएंगे। जिसमें से 60 वर्ष से अधिक आयु के सदस्य का नाम चयन करके आवेदन के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
- अब आगे जो भी जानकारी पूछी जाए उन सभी को सही से दर्ज करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।
यह भी पढ़ें –