Mahila Samman Yojana Delhi Online Apply : दिल्ली महिला सम्मान योजना रजिस्ट्रेशन शुरू

Mahila Samman Yojana Delhi Online Apply : दिल्ली सरकार 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान योजना को लागू करने जा रही है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पद संभालने से पहले कहा था कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से दिल्ली की गरीब महिलाओं को हर महीने ₹2500 देने का भारतीय जनता पार्टी का वादा लागू किया जाएगा। दिल्ली सरकार की इस योजना को महिला समृद्धि योजना के नाम से भी जाना जाता है जिसका लाभ देने के लिए दिल्ली सरकार को लगभग 11000 करोड रुपए खर्च करने पड़ेंगे। 

दिल्ली महिला सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाओं को रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने हेतु विभाग द्वारा पोर्टल लॉन्च किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से एक परिवार की एक महिला को ही ₹2500 की राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि केवल उन महिलाओं को मिलेगी जो कि केंद्र सरकार या फिर दिल्ली सरकार की इस प्रकार की किसी अन्य योजना का लाभ नहीं ले रहे हैं। मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को शुरू करने की घोषणा केंद्र बजट 2024-25 के दौरान की गई थी।

Mahila Samman Yojana Delhi Online Apply

Mahila Samman Yojana Delhi Online Apply
Mahila Samman Yojana Delhi Online Apply

Mahila Samman Yojana Delhi Online Apply Overview

योजनामहिला सम्मान योजना
शुरूदिल्ली सरकार द्वारा
घोषणादिली बीजेपी सरकार
लाभार्थीदिल्ली की गरीब परिवार की महिलाएं
लाभ राशि2500 रूपये/ महीना
पंजीकरण शुरू8 मार्च 2025 (प्रस्तावित)
पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन
पंजीकरण पोर्टलजल्द जारी

महिला सम्मान योजना क्या है?

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी सरकार 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिला सम्मान योजना को शुरू कर सकते हैं। इस योजना के माध्यम से दिल्ली के गरीब परिवार की महिलाओं को हर महीने ₹2500 की राशि देने का वादा किया गया है। योजना का लाभ लेने के लिए योजना से जुड़ी पात्रता एवं मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है।

योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सरकार के द्वारा पोर्टल लॉन्च किया जाएगा। इस पोर्टल पर महिलाएं अपने जरूरी दस्तावेज जैसे बीपीएल राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड और आय प्रमाण पत्र जमा करवाके आवेदन कर सकेंगी।

Mahila Samman Yojana Delhi Online Apply Eligibility

  • आवेदक महिला दिल्ली की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • महिला के पास दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड होना चाहिए। 
  • महिला के परिवार की सालाना आय 3 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • महिला का परिवार आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • महिला की आयु 18 से 60 साल के बीच में होनी चाहिए। 
  • महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी पद पर नहीं होना चाहिए। 
  • महिला द्वारा केंद्र सरकार या फिर राज्य सरकार के इस प्रकार के किसी अन्य योजना का लाभ नहीं लिया होना चाहिए।

Mahila Samman Yojana Delhi Online Apply Documents

Mahila Samman Yojana Delhi Online Apply हेतु जरुरी दस्तावेज सूचि –

  • वोटर आईडी कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • पैन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • बिजली बिल, पानी बिल या राशन कार्ड
  • एड्रेस प्रूफ
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Mahila Samman Yojana Delhi Online Apply

  • सबसे पहले महिला सम्मान योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर चले जाना है। 
  • यहां पर सबसे पहले आपको पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करना है। यहां पर आपको नया पंजीकरण का विकल्प नजर आएगा इस पर क्लिक करना है। 
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार कार्ड इत्यादि दर्ज कर दें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।
  • इसके बाद लॉगिन विकल्प पर क्लिक करके लॉगिन आईडी, पासवर्ड दर्ज करना है।
  • इसके बाद महिला सम्मान योजना के विकल्प को चुनना है। इसके बाद आवेदन फार्म में मांगी गई जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, आयु, बैंक खाता संबंधित सभी जानकारी दर्ज कर देनी है।
  • अब दस्तावेजों की कॉपी को अपलोड करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।
  • सफलतापूर्वक आवेदन फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद आपको एक आवेदन संख्या प्राप्त होगी। इस संख्या को आपको अपने पास सुरक्षित नोट करके रख लेना है।

यह भी देखें –

हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना

बीमा सखी योजना

Leave a Comment