Mahila Samman Yojana Delhi : दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी योजना की घोषणा कर दी है जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 23 दिसंबर 2024 से शुरू हो गई है। इस योजना का नाम है महिला सम्मान योजना जिसके माध्यम से महिलाओं को ₹1000 हर महीने दिए जाएंगे। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा इस योजना के रजिस्ट्रेशन शुरू होने की जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को शुरू करने की घोषणा केंद्र बजट 2024-25 के दौरान की गई थी।
इस योजना के साथ ही दिल्ली सरकार द्वारा बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना को शुरू करने की भी घोषणा की गई है। संजीवनी योजना के माध्यम से 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का स्वास्थ्य संबंधी इलाज दिल्ली सरकार के द्वारा करवाया जाएगा। दोनों ही योजनाओं के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 23 दिसंबर 2024 से शुरू हो गई है।
Mahila Samman Yojana Delhi

Mahila Samman Yojana Delhi Summary
योजना | महिला सम्मान योजना |
शुरू | दिल्ली सरकार द्वारा |
लाभार्थी | दिल्ली की महिलाएं |
लाभ राशि | 1000 रूपये/ महीना |
पंजीकरण शुरू | 23 दिसंबर 2024 |
पंजीकरण प्रक्रिया | आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर |
महिला सम्मान योजना रजिस्ट्रेशन शुरू
दिल्ली सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना को शुरू किया गया है जिसके तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की कोशिश की जा रही है। इस योजना के तहत महिलाओं को ₹1000 हर महीने राशि प्रदान की जाएगी जिसे 2025 के विधानसभा चुनाव के बाद बढ़ाकर ₹2100 कर दिया जाएगा। राशि को तब ही बढ़ाया जाएगा जब दिल्ली के चुनाव होने के बाद आम आदमी पार्टी फिर से अपनी सरकार बनाएगी।
इस योजना को शुरू करने की घोषणा साल 2024 के बजट के दौरान ही कर दी गई थी लेकिन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अभी दिसंबर में आरंभ हुई है। जो भी महिलाएं इस योजना का लाभ लेने के इच्छुक हैं उनके पास वोटर आईडी कार्ड होना जरूरी है। इसके अलावा कौन सी पात्रता की जरूरत होगी उसे सभी की जानकारी आगे प्रदान की गई है।
महिला सम्मान योजना पात्रता
Mahila Samman Yojana Delhi का लाभ लेने के लिए जरुरी पात्रता –
- महिला दिल्ली की रहने वाली मूल निवासी होनी चाहिए।
- महिला के पास दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड होना चाहिए।
- महिला की आयु 18 साल से 60 साल के बीच में होनी चाहिए। 18 साल से कम आयु की लड़कियों को इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
- जो महिला इस योजना का लाभ रहना चाहती है उसके पास सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए न ही उसके परिवार में किसी के पास सरकारी नौकरी होनी चाहिए।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- महिला द्वारा दिल्ली सरकार की किसी अन्य योजना का लाभ नहीं लिया होना चाहिए जिसमें किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है।
- महिला स्वयं एवं उसके परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता भी नहीं होना चाहिए।
महिला सम्मान योजना जरुरी दस्तावेज
Mahila Samman Yojana Delhi आवेदन हेतु दस्तावेज सूचि –
- वोटर आईडी कार्ड
- बैंक खाता जानकारी
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- बिजली बिल, पानी बिल या राशन कार्ड
- एड्रेस प्रूफ
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
महिला सम्मान योजना आवेदन प्रक्रिया
Mahila Samman Yojana Delhi के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आरंभ हो जाने के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे। सरकार के द्वारा इसके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को बिल्कुल ही आसान कर दिया गया है। जो भी महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन करना चाहती हैं, उन्हें किसी भी ऑफिस में जाकर लाइन लगाने की जरूरत नहीं है और नहीं किसी भी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करने की जरूरत है।
योजना के तहत पंजीकरण प्रक्रिया दिसंबर के माह में 23 दिसंबर 2024 को आरम्भ होने का कहा गया है। पंजीकरण प्रक्रिया पूरा होने के बाद लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने एक हजार रूपये भेजने शुरू कर दिए जाएंगे।
यह भी देखें –