Haryana Mahila Krishi Vriddhi Loan Yojana 2025 : महिलाओं को मिलेगा मुफ्त ब्याज लोन

Haryana Mahila Krishi Vriddhi Loan Yojana : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के मौके पर महिलाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए गए। इनमें से एक महिलाओं को डेयरी स्थापित करने के लिए मुफ्त ब्याज लोन देने की योजना के बारे में कहा गया है। मुख्यमंत्री जी ने कहा हरियाणा में महिला कृषि वृद्धि योजना को शुरू किया जाएगा जिसके माध्यम से कृषि परिवारों में महिलाओं को पशुपालन, मधुमक्खी पालन, झींगा पालन, डेरी फार्मिंग और अन्य कृषि उद्यमी जैसी गतिविधियों के लिए ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा।

इस योजना के माध्यम से जो भी महिलाएं पशुपालन, मधुमक्खी पालन, झींगा पालन, डेरी फार्मिंग और अन्य कृषि उद्योग शुरू करना चाहती हैं, उन्हें सरकार की तरफ से ₹100000 तक का ब्याज मुक्त लोन उपलब्ध करवाया जाएगा। इस राशि का उपयोग करके महिलाएं अपना व्यापार शुरू कर पाएंगी। आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में अपना योगदान बढ़ा रही हैं, इसी को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए इस योजना को लाया जा रहा है।

Haryana Mahila Krishi Vriddhi Loan Yojana

Haryana Mahila Krishi Vriddhi Loan Yojana 2025 : महिलाओं को मिलेगा मुफ्त ब्याज लोन
Haryana Mahila Krishi Vriddhi Loan Yojana

Haryana Mahila Krishi Vriddhi Loan Yojana Overview

योजनाहरियाणा महिला कृषि वृद्धि योजना
शुरू करने वाला राज्यहरियाणा सरकार द्वारा
योजना शुरू की घोषणा की गईहरियाणा के मुख्यमंत्री जी के द्वारा
योजना शुरू घोषणा8 मार्च 2025
लाभार्थीहरियाणा की महिलाएं
लाभब्याज रहित लोन
लोन राशिएक लाख रूपये
पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन/ ऑफलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://pashudhanharyana.gov.in/
Haryana Mahila Dairy Loan Yojana News

हरियाणा महिला कृषि वृद्धि योजना  क्या है?

हरियाणा सरकार के द्वारा महिलाओं को विभिन्न पशुधन संबंधित व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक मदद राशि लोन के माध्यम से प्रदान करने के उद्देश्य से इस योजना को शुरू किया गया है। योजना के माध्यम से महिलाओं को डेयरी शुरू करने के लिए ₹100000 तक का बिना ब्याज का लोन प्रदान किया जाएगा।

जो भी महिलाएं इस योजना का लाभ लेते हुए अपनी डेयरी शुरू करने के लिए लोन लेगी, उस पर कोई भी ब्याज नहीं लिया जाएगा। गरीब परिवार की महिलाओं के लिए यह काफी कल्याणकारी योजना है, क्योंकि इस योजना के माध्यम से वे ब्याज रहित लोन लेकर अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकेंगी।

Haryana Mahila Krishi Vriddhi Loan Yojana पात्रता

  • महिला हरियाणा की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ हर वर्ग की महिला को प्रदान किया जाएगा।
  • गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही परिवार की महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकेंगी।
  • महिला के पशुधन रखने के लिए पार्यप्त जगह होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार में कोई भी सदस्य केंद्र सरकार या राज्य सरकार के अधीन किसी भी विभाग में सरकारी नौकरी पर कार्यरत नहीं होना चाहिए।
  • महिला या उसके परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।

Haryana Mahila Krishi Vriddhi Loan Yojana दस्तावेज

  • परिवार पहचान पत्र
  • हरियाणा रिहायसी प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • परिवार की आय का प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • आयु प्रमाण पत्र

Haryana Mahila Krishi Vriddhi Loan Yojana आवेदन प्रक्रिया

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले विभाग द्वारा जिन बैंकों से लोन प्रदान किया जाएगा, उनकी सूची जारी की जाएगी। 
  • इनमें से जिस भी बैंक से आप लोन लेना चाहते है उसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां पर आपको महिला कृषि वृद्धि योजना के लिए आवेदन करने का विकल्प मिल जाएगा। 
  • इसके बाद आवेदन फार्म में पूछे गए सभी जानकारी को दर्ज करके मांगे गए डॉक्यूमेंट की कॉपी को अपलोड कर देना है
  • सभी जानकारी को सही से चेक करके फॉर्म को सबमिट कर देना है। 
  • इसके बाद बैंक के लोन अधिकारी द्वारा आपके आवेदन पत्र की जांच की जाएगी। सभी दस्तावेजों से संबंधित जानकारी सही पाए जाने पर लोन राशि आपके बैंक खाते में भेज दी जाएगी।

यह भी पढ़ें –

महिला समृद्धि योजना

हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना

Leave a Comment