Haryana Lakhpati Didi Yojana 2025 : हरियाणा लखपति दीदी योजना क्या है?

Haryana Lakhpati Didi Yojana : हरियाणा सरकार के द्वारा प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की उद्देश्य से लखपति दीदी योजना को शुरू किया है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को ₹500000 तक का लोन ब्याज रहित प्रदान किया जाता है। लखपति दीदी योजना को शुरू करने की घोषणा केंद्र सरकार के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर की गई थी। केंद्र सरकार की तर्ज पर ही हरियाणा सरकार के द्वारा इस योजना को प्रदेश में शुरू किया गया है। 

हरियाणा लखपति दीदी योजना के माध्यम से पहले चरण में 200 महिलाओं को ड्रोन ट्रेनिंग देकर लखपति दीदी बनाया जाएगा। योजना के माध्यम से लगभग 3 लाख महिलाओं को लखपति तिथि बनाने का उद्देश्य रखा गया है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को ₹100000 से लेकर ₹500000 तक का ब्याज रहित लोन भी उपलब्ध करवाया जा रहा है, जिसका उपयोग करके महिलाएं अपना स्वयं का रोजगार शुरू करके आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

Haryana Lakhpati Didi Yojana 2025

Haryana Lakhpati Didi Yojana 2025 : हरियाणा लखपति दीदी योजना क्या है?
Haryana Lakhpati Didi Yojana

Haryana Lakhpati Didi Yojana 2025 Overview

योजनाहरियाणा लखपति दीदी योजना
विभाग नामहरियाणा महिला एवं बल विकास विभाग
शुरू करने वाला राज्यहरियाणा
योजना प्रकारवर्तमान में चालू
योजना शुरू घोषणाअंतराष्ट्रीय महिला दिवस 2023 पर
लाभार्थीहरियाणा की महिलाएं
लाभमुफ्त ड्रोन & ड्रोन ट्रेनिंग, 5 लाख तक ब्याज रहित लोन
योजना वर्ष2025
पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://haryana.gov.in/

हरियाणा लखपति दीदी योजना

हरियाणा सरकार के द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से लखपति दीदी योजना को शुरू किया गया है। इस योजना को केंद्र सरकार की लखपति दीदी योजना के तर्ज पर लागू किया गया है जिसे नरेंद्र मोदी की सरकार ने 15 अगस्त 2023 को शुरू करने की घोषणा की थी। 

इस योजना के माध्यम से महिलाओं को ₹100000 से लेकर ₹500000 तक का लोन ब्याज रहित उपलब्ध करवाया जाएगा। पूरे भारतवर्ष में लगभग 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का उद्देश्य रखा गया है। वही हरियाणा में 5000 महिलाओं को ड्रोन चलाने की ट्रेनिंग देकर ड्रोन दीदी बनाया जाएगा।

हरियाणा लखपति दीदी योजना उद्देश्य

इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य सरकार के द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। योजना के माध्यम से योजना के लिए पात्र महिलाओं को मुफ्त में ड्रोन उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके बाद ड्रोन चलाने की ट्रेनिंग भी सरकार के द्वारा मुफ्त में प्रदान की जाएगी। ड्रोन का उपयोग करके महिलाएं स्वयं के लिए रोजगार जनरेट कर पाएंगी और आत्मनिर्भर बन पाएंगी।

Haryana Lakhpati Didi Yojana पात्रता

  • आवेदक महिला हरियाणा राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए। 
  • महिला की आयु 18 वर्ष से लेकर 50 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। 
  • जो महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई है उन महिलाओं को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। 
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹300000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी पर नहीं होना चाहिए। 
  • महिला के परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता भी नहीं होना चाहिए।

Haryana Lakhpati Didi Yojana Registration दस्तावेज

  • हरियाणा परिवार पहचान पत्र 
  • महिला की पासपोर्ट साइज फोटो 
  • मोबाइल नंबर 
  • आधार कार्ड 
  • हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र 
  • परिवार की आय का प्रमाण पत्र

Haryana Lakhpati Didi Yojana आवेदन प्रकिया

हरियाणा मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना अप्लाई कैसे करें? इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें – 

  • पात्रता पूरी करने वाली महिला को सबसे पहले अपने नजदीकी महिला एवं विकास कार्यालय में चले जाना है। 
  • यहां पर आपको लखपति दीदी योजना का आवेदन फार्म ले लेना है।
  • इसके बाद आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को सही से दर्ज कर देना है। 
  • अब आवेदन फार्म के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों की कॉपी को अटैच कर देना है।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म को कार्यालय के अधिकारी को जमा करवा देना है। इस तरह से महिला का हरियाणा लखपति दीदी योजना के लिए आवेदन हो जाएगा।

यह भी पढ़ें –

हरियाणा दयालु योजना

हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना

हरियाणा लेबर बीमारी ट्रीटमेंट योजना

Leave a Comment