Haryana Jail Vibhag Bharti 2025 : हरियाणा जेल विभाग के द्वारा अनुबंध आधार पर अनेक पदों पर उम्मीदवारों का चयन करने हेतु ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी किया है। इस ऑफिशल नोटिफिकेशन के आधार पर जिन उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा उन्हें 1 साल के लिए रखा जाएगा। बाद में इसके लिए अवधि बढ़ाई भी जा सकती है। जो भी उम्मीदवार हरियाणा जेल विभाग भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह इस पोस्ट से योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आयु सीमा इत्यादि की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
जेल विभाग, हरियाणा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के नशीली दवाओं की मांग में कमी के लिए राष्ट्रीय कार्यवाही योजना की स्कीम के तहत हरियाणा के 15 जेलों में 15 बिस्तर वाले नशा मुक्ति केंद्रों को प्रारंभ करने की प्रक्रिया के लिए इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन करेगी। ऑफिशल नोटिफिकेशन के आधार पर प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर, काउंसलर, अकाउंटेंट, नर्स, सहकर्मी शिक्षक इत्यादि पदों पर भर्ती की जाएगी।
Haryana Jail Vibhag Bharti 2025

Haryana Jail Vibhag Bharti 2025 Overview
संगठन का नाम | हरियाणा जेल विभाग |
पद नाम | विभिन्न |
नौकरी स्थान | हरियाणा की जेलें |
योग्यता | डिप्लोमा/ ग्रेजुएशन/ पोस्ट ग्रेजुएशन |
आयु सीमा | 18 से 42 वर्ष |
सैलरी | विभाग के नियमों के अनुसार |
कुल पद | 26 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
आवेदन शुरू | 19 मार्च 2024 |
आवेदन खत्म | 1 अप्रैल 2024 |
Haryana Jail Vibhag Bharti 2025 Eligibility
शैक्षणिक योग्यता : हरियाणा जेल विभाग भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार द्वारा सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन/ पोस्ट ग्रेजुएशन पास किया हुआ होना चाहिए।
पद नाम | शैक्षणिक योग्यता | सैलरी |
प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर | उम्मीदवार द्वारा स्नातक पास किया होना चाहिए। इसी के साथ ऐसे केंद्रों का प्रबंध करने का न्यूनतम 3 वर्ष की अवधि का अनुभव, कंप्यूटर चलाने का नॉलेज होना चाहिए। | 30000 रूपये |
काउंसलर/सामाजिक कार्यकर्ता | उम्मीदवार का किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पास किया होना चाहिए और संबंधित क्षेत्र में 3 साल का अनुभव होना चाहिए। | 25000 रूपये |
अकाउंटेंट | ग्रेजुएशन + कंप्यूटर नॉलेज | 18000 रूपये |
नर्स | ANM डिप्लोमा + अनुभव | 20000 रूपये |
सहकर्मी शिक्षक | साक्षर, एक दो वर्ष के परहेज सहित पूर्व ड्रग यूजर, नशा करने वाली जनसंख्या के बीच कार्य करने की इच्छुक के साथ-साथ विशेषताएं जैसे संवेदना, संचार कौशल रखने वाला होना चाहिए। प्रशिक्षण प्राप्त करने का इच्छुक,नशीली दवाओं का उपयोग करने खरीदने अथवा बेचने से परहेज रखने के लिए सहमत। | 10000 रूपये |
आयु सीमा : उम्मीदवार की आयु 21 से 42 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। पात्रता मानदंडों के अनुसार रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में छूट प्रदान की जाती है।
Haryana Jail Vibhag Bharti 2025 Application Fee
सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹0 है। एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग इत्यादि वर्ग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹0 है।
Haryana Jail Vibhag Bharti 2025 Selection Process
चयन प्रक्रिया में निम्न चरण शामिल हैं –
- इंटरव्यू
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
Haryana Jail Vibhag Bharti 2025 Apply
- इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को किसी भी प्रकार से आवेदन करने की जरूरत नहीं है, बल्कि उन्हें सीधा इंटरव्यू देने के लिए संबंधित जेल विभाग में जाना होगा।
- जिन जिलों की जेलों में इंटरव्यू होगा उनकी जानकारी नीचे नोटिफिकेशन में दी गई है।
- इच्छुक उम्मीदवारों को 1 अप्रैल 2025 को सुबह 9:00 संबंधित जेलों में उपस्थित होने का परामर्श दिया जाता है। मूल दस्तावेजों को साक्षात्कार के दौरान चेक किया जाएगा और उसके पश्चात प्राप्त किसी आवेदक को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- साक्षात्कार में उपस्थित होने अथवा चयन और नियुक्ति के प्रस्ताव की स्वीकृति के पश्चात नियुक्ति के स्थान पर ज्वाइन करने के लिए उम्मीदवारों को कोई TA/DA का भुगतान नहीं किया जाएगा।