Haryana Free Plot Yojana 2025 : हरियाणा सरकार के द्वारा प्रदेश के गरीब परिवारों को आवास सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना विस्तार को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से हरियाणा राज्य के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों जिनके पास रहने के लिए खुद का घर नहीं है उन्हें 100 गज के प्लाट आवंटित किए जाएंगे। इस योजना को शुरू करने की घोषणा मुख्यमंत्री जी के द्वारा 26 मार्च 2024 को की गई थी।
अगर आप हरियाणा राज्य में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं और आपके पास खुद का रहने के लिए घर नहीं है तो आप मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ ले सकते हैं। इस योजना के तहत आवास हेतु प्लाट प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। जो भी परिवार इस योजना के बारे में जानकारी पाना चाहते हैं वह इस पोस्ट तक अंत तक जरूर पढ़ें।
Haryana Free Plot Yojana 2025

Haryana Free Plot Yojana 2025 Overview
योजना | मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना-विस्तार |
शुरू करने वाला राज्य | हरियाणा सरकार द्वारा |
योजना शुरू की घोषणा की गई | हरियाणा के मुख्यमंत्री जी के द्वारा |
लाभार्थी | हरियाणा के गरीब परिवार |
लाभ | रिहायसी प्लॉट |
योजना की घोषणा | वर्ष 2024 |
पंजीकरण प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://www.haryanascbc.gov.in/ |
Haryana Free Plot Yojana क्या है?
हरियाणा सरकार के द्वारा शुरू की गई इस योजना के माध्यम से प्रदेश के गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को रहने हेतु मुफ्त में 100 गज का प्लाट प्रदान किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से करीबन 50 हजार गरीब परिवारों को फ्लैट के अंतर्गत आवास की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी, जिसमें से 10 हजार परिवारों को प्लॉट की सुविधा दी जाएगी। हरियाणा के बड़े शहरों में फ्लैट दिए जाएंगे और छोटे शहरों में प्लॉट प्रदान किए जाएंगे।
Haryana Free Plot Yojana पात्रता
- आवेदक परिवार हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक परिवार की सालाना आय 1,80,000 रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक के पास पहले से खुद का घर, फ्लैट नहीं होना चाहिए।
- प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने वाले परिवारों को इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष या इस से अधिक होनी चाहिए।
Haryana Free Plot Yojana दस्तावेज सूचि
- हरियाणा परिवार पहचान पत्र
- हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- परिवार की आय का प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- आयु प्रमाण पत्र
- फ़्लैट/प्लाट न होने का प्रमाण पत्र
Haryana Free Plot Yojana आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले हरियाणा हाउसिंग फॉर ऑल विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है।
- यहाँ होम पेज पर आपको ग्रामीण आवास योजना विस्तार पोर्टल का विकल्प नजर आएगा इस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको हरियाणा परिवार पहचान पत्र नंबर दर्ज करके वेरीफाई कर लेना है।
- इसके बाद हरियाणा परिवार पहचान पत्र नंबर से लिंक किए हुए मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करके वेरीफाई कर लेना है।
- इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा इसमें पूछे गई सभी जानकारी को सही से दर्ज करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।
- इस तरह से आपका हरियाणा ग्रामीण आवास योजना के लिए आवेदन हो जाएगा।
यह भी देखें –