Haryana E Rickshaw Yojana 2025 : हरियाणा सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से नई योजना को शुरू किया है जिसके माध्यम से महिलाओं को ई-रिक्शा खरीदने पर 50% तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करके आत्मनिर्भर बनाना है। हरियाणा सरकार के द्वारा समय-समय पर महिलाओं के लिए अनेक प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं लाई जाती रहती है।
हरियाणा ई रिक्शा योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस योजना का लाभ प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा 692 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। जो भी महिलाएं योजना से संबंधित पात्रता एवं मानदंड को पूरा करती होगी केवल वहीं महिलाएं इस योजना के तहत आवेदन करके लाभ ले सकती है। Haryana E Rickshaw Yojana से संबंधित पूरी जानकारी इस पोस्ट में कर की गई है।
Haryana E Rickshaw Yojana

Haryana E Rickshaw Yojana Overview
योजना | हरियाणा ई रिक्शा योजना |
विभाग नाम | हरियाणा वित्त विभाग |
शुरू करने वाला राज्य | हरियाणा सरकार द्वारा |
योजना प्रकार | वर्तमान में चालू |
लाभार्थी | हरियाणा की महिलाएं |
लाभ | ई रिक्शा खरीद पर 50% तक सब्सिडी |
योजना वर्ष | 2025 |
पंजीकरण प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://dapsy.finhry.gov.in/ |
क्या है हरियाणा ई रिक्शा योजना?
हरियाणा सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से इस योजना को शुरू किया है। योजना के अंतर्गत महिलाओं को ई-रिक्शा खरीदने पर 50% तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। जो महिलाएं ई-रिक्शा खरीद कर स्वरोजगार शुरू करना चाहते हैं उनके लिए यह बहुत ही सुनहरी योजना है। योजना के लिए आवेदन करने से पहले इससे संबंधित पात्रता एवं मानदंडों की जानकारी लेना अनिवार्य है।
Haryana E Rickshaw Yojana की विशेषताएं
- केवल हरियाणा राज्य की महिलाओं को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
- इस योजना की तरह पहले चरण में हजार महिलाओं को ई रिक्शा प्रदान किया जाएगा, जिसमें से 400 बीपीएल, 100 विधवा और 500 अन्य वर्ग की महिलाएं शामिल होंगी।
- बीपीएल परिवार एवं विधवा वर्ग की महिलाओं को ई-रिक्शा खरीदने के लिए 50% सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा अन्य वर्ग की महिलाओं को ई-रिक्शा खरीद पर 30% सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
- योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं को सरकार के द्वारा ई रिक्शा चलाने के लिए 10 दिन का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।
Haryana E Rickshaw Yojana पात्रता
- महिला हरियाणा राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
- महिला के पास ई रिक्शा चलाने के लिए वैद्य ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
- बीपीएल वर्ग की महिला के परिवार की सालाना आय 180000 रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- अन्य वर्ग की महिलाओं के परिवार की वार्षिक आय ₹300000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- इस योजना के लिए आवेदन हेतु प्रदेश के हर वर्ग की महिला पात्र है।
Haryana E Rickshaw Yojana दस्तावेज
- हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र
- परिवार पहचान पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- आधार कार्ड
- शैक्षणिक योग्यता संबंधित दस्तावेज
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Haryana E Rickshaw Yojana आवेदन प्रक्रिया
- हरियाणा महिला ई-रिक्शा योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ होने के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले योजना से संबंधित ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां पर आपको आवेदन फॉर्म मिल जाएगा। इसे ओपन करके पूछी गई सभी जानकारी को सही से दर्ज कर देना है।
- इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।
यह भी पढ़ें –