Haryana CET Exam Date 2025 : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के द्वारा हरियाणा कॉमन पात्रता परीक्षा (CET) को मार्च 2025 से पहले करवाने के बारे में कहा गया था, लेकिन अब यह सीईटी परीक्षा जुलाई 2025 में करवाई जाएगी। हरियाणा के विभिन्न सरकारी संस्थानों में ग्रुप डी एवं ग्रुप सी के पदों पर पक्की भर्ती सीईटी परीक्षा के माध्यम से करवाई जाती है।
पिछले साल सीईटी परीक्षा के माध्यम से करीबन 55000 से भी ज्यादा युवाओं को नौकरी प्रदान की गई है। अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग अगली कॉमन पात्रता परीक्षा का आयोजन करने जा रही है। इस परीक्षा का करीबन प्रदेश के 16 लाख से भी ज्यादा युवा इंतजार कर रहे हैं उनके लिए यह एक अच्छी खुशखबर है।
Haryana CET Exam Date 2025

Haryana CET Exam Date 2025 Overview
संगठन का नाम | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) |
पद नाम | ग्रुप सी एवं ग्रुप डी के अनेक पद |
नौकरी स्थान | हरियाणा |
योग्यता | दसवीं, बाहरवीं, ग्रेजुएशन पास |
आयु सीमा | 18 से 42 वर्ष |
सैलरी | विभाग के नियमों के अनुसार |
कुल पद | जल्द सूचित |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आवेदन शुरू | 28 मई 2025 |
आवेदन खत्म | 14 जून 2025 |
परीक्षा तिथि | 26 और 27 जुलाई 2025 |
HSSC वेबसाइट | www.hssc.gov.in |
Haryana CET Exam Eligibility (पात्रता)
हरियाणा सीईटी परीक्षा के माध्यम से विभिन्न ग्रुप से एवं ग्रुप डी पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। इस भर्ती परीक्षा में बैठने के लिए पोस्ट के हिसाब से शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है। हरियाणा सीईटी की ऑफिशल नोटिफिकेशन को जारी कर दिया गया है जिसमें इससे संबंधित शैक्षणिक योग्यता की जानकारी दी गई है।
वैसे बात करें तो ग्रुप सी पदों के लिए 12वीं, ग्रेजुएशन एवं ग्रुप डी पदों के लिए दसवीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा आवेदक के द्वारा दसवीं तक हिंदी/संस्कृत विषय पढ़ा हुआ होना चाहिए।
पद | शैक्षणिक योग्यता |
ग्रुप सी | 12वीं/ग्रेजुएशन |
ग्रुप डी | दसवीं पास |
आयु सीमा
इस परीक्षा में बैठने के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए और 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के आवेदकों को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
Haryana CET Exam 2025 आवेदन फॉर्म
हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट परीक्षा के लिए फॉर्म मई 2025 में जारी किए गए हैं। Haryana CET की ऑफिशल नोटिफिकेशन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर जारी की गई है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 मई 2025 से आरंभ हो गई है। अगस्त माह के अंत तक परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा।
Haryana CET Exam Date 2025 (हरियाणा सीईटी परीक्षा कब होगी?)
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा इस परीक्षा को 31 दिसंबर 2024 तक करवाया जाना था, लेकिन इस परीक्षा का आयोजन इस डेट तक नहीं करवाया जा सका। अब इस परीक्षा को जुलाई 2025 के अंत में करवाया जाएगा। हरियाणा के जो भी युवा इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अब अपनी तैयारी तेज कर देनी चाहिए क्योंकि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के द्वारा इस भर्ती परीक्षा के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
Haryana CET 2025 Exam Pattern
हरियाणा सीईटी परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसमें हरियाणा सामान्य ज्ञान, हिंदी, रीजनिंग, गणित, कंप्यूटर, सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी इत्यादि से संबंधित कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी और परीक्षा करने के लिए कुल समय 90 मिनट का दिया जाएगा। सबसे अधिक सवाल जोकि 20 से 25 सवाल होंगे वे हरियाणा सामान्य ज्ञान से पूछे जाएंगे।
ग्रुप सी पदों के लिए Haryana CET प्रारंभिक परीक्षा में कुल MCQ टाइप 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
- कुल प्रश्न : 100
- कुल समय : 90 मिनट
- नेगेटिव मार्किंग : नहीं
Subject | No. of Questions | Max. Marks |
English | 10 | 10 |
Hindi | 10 | 10 |
Reasoning | 15 | 15 |
Quantitative Aptitude | 15 | 15 |
Haryana GK | 25 | 25 |
Computer | 10 | 10 |
General Knowledge | 15 | 15 |
Total | 100 | 100 |
यह भी पढ़ें –