District Council For Child Welfare Rohtak Vacancy 2025 : जिला बाल कल्याण परिषद रोहतक के माध्यम से सुपरिटेंडेंट, हेल्पर/वॉचमैन, हाउस मदर, स्टोर कीपर/ अकाउंटेंट के पद पर अस्थाई तौर पर कार्य करने के लिए उम्मीदवारों की नियुक्ति की जानी है। इच्छुक आवेदककर्ता 28 अप्रैल 2025 शाम 4:00 बजे से पहले अपना आवेदन फार्म बाल भवन रोहतक कार्यालय में सभी दस्तावेजों के साथ जमा करवा सकते हैं। इन पदों पर चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाना है जिसके लिए सूचना आवेदक को फोन/ ईमेल के माध्यम से दे दी जाएगी।
जिन भी युवाओं ने ग्रेजुएशन पास कर रखा है, सम्बंधित फील्ड में अनुभव रखते हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। हेल्पर पद के लिए आवेदन हेतु दसवीं पास किया हुआ होना अनिवार्य है। इस भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी इस पोस्ट में कवर की गई है।
District Council For Child Welfare Rohtak Vacancy 2025

District Council For Child Welfare Rohtak Vacancy 2025 Overview
संगठन का नाम | जिला बाल कल्याण परिषद रोहतक |
पद नाम | सुपरिटेंडेंट, हेल्पर/ वॉचमैन, हाउस मदर, स्टोर कीपर/ अकाउंटेंट |
नौकरी स्थान | रोहतक |
योग्यता | ग्रेजुएशन/ दसवीं |
आयु सीमा | 21 से 42 वर्ष |
सैलरी | विभाग के नियमानुसार |
कुल पद | 04 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
आवेदन शुरू | 19 अप्रैल 2025 |
आवेदन खत्म | 28 अप्रैल 2025 |
Eligibility
आवेदन करने वाले प्रत्येक उम्मीदवार को निम्नलिखित बिंदुओं के साथ शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा।
- उसका कोई पूर्व दोषसिद्ध रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए।
- वह किसी अन्य अनैतिक कार्य या बाल शोषण या बाल श्रम के नियोजन में शामिल नहीं रहा होना चाहिए।
- किसी भी एजेंसी/न्यायालय में उसके खिलाफ कोई जांच लंबित नहीं हो।
- हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक के पास बाल अधिकारों या मानवाधिकारों के उल्लंघन का कोई पिछला रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता : जिला बाल कल्याण परिषद, रोहतक भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार द्वारा सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से दसवीं/ ग्रेजुएशन पास किया हुआ होना चाहिए।
पद नाम | शैक्षणिक योग्यता | कुल पद | आयु सीमा | सैलरी |
सुपरिटेंडेंट | ग्रेजुएशन + एक साल का कंप्यूटर में डिप्लोमा | 01 | 30-42 साल | ₹33100/ Month |
हेल्पर | दसवीं पास | 01 | 21-42 साल | ₹7944/ Month |
हाउस मदर | ग्रेजुएशन + 3 साल अनुभव | 01 | 30-42 साल | ₹14564/ Month |
स्टोर कीपर/ अकाउंटेंट | B. Com + 3 साल अनुभव | 01 | 21-42 साल | ₹18536/ Month |
आयु सीमा : उम्मीदवार की आयु 21-42 (पदानुसार नोटिफिकेशन में चेक करें) वर्ष के बीच में होनी चाहिए। पात्रता मानदंडों के अनुसार रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में छूट प्रदान की जाती है।
Application Fee
सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹0 है। एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग इत्यादि वर्ग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹0 है।
election Process
चयन प्रक्रिया में निम्न चरण शामिल हैं –
- इंटरव्यू
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
District Council For Child Welfare Rohtak Vacancy 2025 Offline Apply
- सबसे पहले आपको ऑफिशल नोटिफिकेशन से आवेदन प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी को प्राप्त कर लेना है।
- इसके बाद पोस्ट में नीचे दिए गए विकल्प से आवेदन फार्म प्राप्त कर लेना है।
- इसके बाद आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही-सही दर्ज कर लेना है।
- अब आवेदन फार्म, डाक्यूमेंट्स की कॉपी को विभाग के ऑफिशल एड्रेस : “बाल भवन रोहतक कार्यालय” पर आवेदन की अंतिम तारीख से पहले भिजवा देना है।

यह भी देखें –