Chirayu Yojana Haryana Registration : आयुष्मान कार्ड योजना की तर्ज पर हरियाणा सरकार के द्वारा चिरायु आयुषमान योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से हरियाणा के पात्र गरीब परिवारों को 10 लाख रूपये तक स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त में प्रदान की जा रही हैं। राज्य के जिन भी परिवार की सालाना आय 3 लाख रुपए से कम है, उन्हीं को इस योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है।
चिरायु योजना को हरियाणा के अन्य वर्ग के परिवारों के लिए शुरू करने की घोषणा कर दी गई है। इसके लिए परिवारों को अपनी सालाना आय के हिसाब से शुल्क का भुगतान करके योजना का लाभ लिया जा सकेगा।
हरियाणा चिरायु कार्ड के माध्यम से कार्ड धारक परिवार ₹5 लाख रूपये (जल्द ₹10 लाख) तक का फ्री में इलाज करवा सकते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए Chirayu Yojana Haryana Online Registration करके इस कार्ड को बनवाना होगा। चिरायु कार्ड को किस तरह बनवा सकते हैं, इस से सम्बंधित पूरी जानकारी विस्तार से हम इस पोस्ट में कवर करेंगे।
Chirayu Yojana Haryana Registration

Chirayu Yojana Haryana Registration Overview
योजना | हरियाणा चिरायु कार्ड योजना |
विभाग नाम | हरियाणा स्वास्थ्य विभाग |
शुरू करने वाला राज्य | हरियाणा सरकार द्वारा |
योजना प्रकार | वर्तमान में चालू |
लाभार्थी | हरियाणा के गरीब परिवार |
लाभ | मुफ्त स्वास्थ्य इलाज |
लाभ इलाज राशि | 5 लाख रूपये |
योजना वर्ष | 2025 |
पंजीकरण प्रक्रिया | ऑनलाइन/ ऑफलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://chirayuayushmanharyana.in/ |
हरियाणा चिरायु आयुष्मान कार्ड योजना क्या है?
चिरायु योजना के माध्यम से हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के गरीब परिवारों को चिरायु आयुष्मान कार्ड बना कर दिया जाता है। इस कार्ड का उपयोग करके लाभार्थी किसी भी बीमारी का स्वास्थ्य विभाग में 5 लाख रुपए (जल्द 10 लाख रूपये) तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। लाभार्थी को इलाज उन्हीं अस्पतालों में उपलब्ध होगा जो आयुष्मान योजना के तहत पंजीकृत हैं।
हरियाणा में जिन भी परिवारों की सालाना आय 1 लाख 80 हजार रुपए से कम है, उनको फ्री में चिरायु आयुष्मान कार्ड बना कर दिए जाते हैं। जिन परिवारों की सालाना आय 1 लाख 80 हजार रुपए से अधिक है उनको शुल्क भुगतान करके 3 लाख के बीच में है उन्हें सालाना 1500 रुपए भुगतान करके कार्ड बना कर दिए जाते हैं।
सालाना आय | वार्षिक प्रीमियम |
1 लाख 80 हजार रुपए से 3 लाख रूपये | ₹1500 |
3 लाख रूपये से 6 लाख रूपये | ₹4000 |
6 लाख रूपये से अधिक | ₹5000 |
Chirayu Yojana Haryana Registration पात्रता
- आवेदक हरियाणा राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक के परिवार की सालाना आय 3 लाख रूपये (सभी के लिए शुरू) से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ हरियाणा के गरीब वर्ग के सभी परिवार उठा सकते हैं।
- चिरायु कार्ड बनेगा या नहीं, ये चेक करने के लिए चिरायु आयुष्मान हरियाणा वेबसाइट पर जा कर फैमिली आईडी को दर्ज करके ओटीपी वेरीफाई कर लेना है। इसके बाद आपका कार्ड फ्री में बनेगा या शुल्क लगेगा, इसकी जानकारी मिल जाएगी।
Chirayu Yojana Haryana Registration दस्तावेज
- परिवार पहचान पत्र
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
Chirayu Yojana Haryana Registration कैसे करें?
चिरायु कार्ड को बनवाने के लिए आवेदक को चिरायु आयुष्मान हरियाणा की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है –
स्टेप-1 : सबसे पहले चिरायु आयुष्मान योजना हरियाणा की ऑफिशल वेबसाइट पर चले जाएं।
स्टेप-2 : वहां पर होम पेज पर आपको Registration करने का विकल्प मिल जाएगा, इस पर क्लिक करना है।
स्टेप-3 : अब आपके सामने परिवार पहचान पत्र/ फैमिली आईडी को दर्ज करने का विकल्प आ जाएगा। यहां पर फैमिली आईडी और कैप्चा कोड दर्ज करके OTP वेरीफाई कर लेना है।
स्टेप-4 : OTP को वेरीफाई करने के बाद आपके सामने आयुष्मान कार्ड बनने के लिए शुल्क भुगतान करना होगा या फ्री में बनेगा ये विकल्प आ जाएगा।
स्टेप-5 : अगर शुल्क भुगतान करने का विकल्प आता है तो आपको ₹1500 भुगतान कर देने है। इसके बाद आपको रशीद प्राप्त कर लेना है। इसके बाद आपको विभाग की तरफ से लिस्ट जारी होने का इंतज़ार करना है।
स्टेप-6 : विभाग द्वारा लिस्ट जारी होने पर अगर लिस्ट में आपका नाम आता है, तो आप नजदीकी सीएससी सेंटर में जाकर अपना चिरायु आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
Chirayu Ayushman Haryana Yojana List
चिरायु कार्ड योजना की लिस्ट को समय-समय पर को जारी किया जाता है। जिनका भी नाम इस लिस्ट में आया है वह अपने नजदीक में सीएससी सेंटर जाकर चिरायु कार्ड बनवा सकते हैं।
चिरायु कार्ड बनवाने के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना पड़ता है जिसके बाद विभाग अधिकारी द्वारा रजिस्ट्रेशन फॉर्म और डाक्यूमेंट्स की जाँच की जाती है। योग्य पाए जाने पर चिरायु कार्ड इशू कर दिया जाता है।
चिरायु कार्ड सीमा के तहत करवाया जा सकेगा 10 लाख रूपये वार्षिक मुफ्त इलाज
चिरायु योजना के तहत हरियाणा सरकार द्वारा मुफ्त इलाज राशि को 5 लाख से बढ़कर 10 लाख रुपए वार्षिक किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री जी द्वारा 13 नवंबर 2024 को विधानसभा के शीतकालीन सत्र में की गई।
प्रदेश वासियों के स्वास्थ्य का ख्याल रख रही हरियाणा सरकार
— MyGovHaryana (@mygovharyana) November 13, 2024
चिरायु योजना के तहत मुफ्त इलाज की सीमा को ₹5 लाख से बढ़ाकर किया जाएगा ₹10 लाख वार्षिक pic.twitter.com/SS9tvTlhy3
अन्य जानकारी
Chirayu Yojana Haryana Registration