Amritdhara Yojana UP : उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अमृत धारा योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में गोवंश पालने को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार द्वारा लोन प्रदान किया जाता है। अमृता राय योजना के तहत 10 गाय पालने वाले किसान को 10 लाख तक का लोन मुहैया कराया जा रहा है।
इस योजना के खास बात यह है कि किसानों को लोन काफी आसान शर्तों पर प्रदान किया जा रहा है। ₹300000 तक का लोन लेने के लिए किसी भी गारंटर की जरूरत नहीं होती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देसी गायों के पालन को प्रोत्साहित करना है जिससे पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी। देसी गायों का दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है।
Amritdhara Yojana

Amritdhara Yojana Overview
योजना | यूपी अमृतधारा योजना |
शुरू करने वाला राज्य | यूपी सरकार द्वारा |
योजना शुरू की घोषणा की गई | यूपी के मुख्यमंत्री जी के द्वारा |
योजना वर्ष | 2025 |
लाभार्थी | यूपी के पशुपालक |
लाभ | पशुपालन के लिए लोन प्रदान करना |
लोन राशि | दस लाख रूपये तक |
पंजीकरण प्रक्रिया | ऑनलाइन/ ऑफलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://up.gov.in/ |
अमृतधारा योजना क्या है?
उत्तर प्रदेश के किसानों और पशुपालकों के लिए सरकार में यूको बैंक के साथ मिलकर अमृत धारा योजना को शुरू किया है। इस योजना के माध्यम से पशुपालकों को पशुपालन के लिए आसान शर्तों पर लोन उपलब्ध करवाया जाता है। योजना को शुरू करने का उद्देश्य गोवंश संरक्षण, दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना और किसने की आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाना है।
अमृतधारा योजना के लाभ क्या है?
अमृतधारा योजना को दो भागों में विभाजित किया गया है। पहला भाग में छोटे किसानों और पशुपालकों को लोन प्रदान किया जाएगा जिसके माध्यम से निम्न प्रकार के लाभ मिलेंगे –
- 2 से 10 गाय पालने के लिए 10 लाख रुपए तक का लोन उपलब्ध करवाया जाएगा।
- 3 लाख तक का लोन बिना किसी गारंटी के उपलब्ध करवाया जाएगा।
- किसानों को लोन राशि सीधा उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी।
- योजना के लाभ लेने वाले किसानों को ₹200000 तक का बीमा कवर भी प्रदान किया जाएगा।
दूसरे भाग के तहत बड़े दूध प्रसंस्करण संयंत्रों के लिए ऋण प्रदान किया जाएगा, जिसके माध्यम से छोटे किसानों और गोपालकों को निम्न प्रकार के लाभ होंगे :
- भूमिहीन किसान और छोटे पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगी।
- गोबर और गोमूत्र का उपयोग करके जैविक खाद एवं बायोगैस संयंत्र की स्थापना कर पाएंगे।
- ऑर्गेनिक खेती दूध उत्पादन और जैविक उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा।
Amritdhara Yojana पात्रता
- इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान पशुपालक की वार्षिक आय 3 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- किसान पशुपालक उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- किसान के पास पशुपालन करने के लिए पर्याप्त भूमि होनी चाहिए।
- अनुसूचित वर्ग के किस भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
Amritdhara Yojana दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- भूमि संबंधित दस्तावेज
- उत्तर प्रदेश रिहायशी प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
Amritdhara Yojana आवेदन प्रक्रिया
- आवेदन करने के लिए आपको अपने नजदीकी योजना के पार्टनर बैंक यह शाखा में जाना होगा।
- यहां से आपको अमृत धारा योजना का फार्म प्राप्त कर लेना है।
- इसके बाद फॉर्म में पूछी सभी जानकारी को सही से दर्ज कर देना है। अब दस्तावेजों की कॉपी को साथ लगाकर लोन अधिकारी को जमा करवा देना है।
- इसके बाद आपके आवेदन फॉर्म की जांच लोन अधिकारी के द्वारा की जाएगी। पात्रता मानदंड इत्यादि पूरा पाए जाने पर आपके बैंक खाते में लोन राशि भेज दी जाएगी।
इसके अलावा बैंक के मोबाइल ऐप के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है।
- इसके लिए सबसे पहले आपको एप स्टोर से बैंक की मोबाइल ऐप को डाउनलोड कर लेना है।
- इसके बाद जरूरी जानकारी को दर्ज करके दस्तावेजों की कॉपी को अपलोड कर देना है।
- आवेदन जमा होने के बाद आपको एक संदर्भ संख्या प्राप्त होगी जिसका उपयोग करके आप अपने आवेदन की स्थिति को जांच कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें –