Bima Sakhi Yojana Apply Online : महिलाओं को बनाया जाएगा एलआईसी एजेंट

Bima Sakhi Yojana Apply Online : केंद्र सरकार ने भारतीय जीवन बीमा निगम के साथ मिलकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बीमा सखी योजना को शुरू किया है। इस योजना को लॉन्च प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 9 दिसंबर 2024 को हरियाणा के पानीपत जिले से किया गया। इस योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को भारतीय जीवन बीमा निगम का बीमा एजेंट बनाया जाएगा इसके बाद यह महिलाएं बीमा करके पैसे कमा पाएंगी।

केंद्र सरकार के द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं इन्हीं में अगली योजना शामिल हुई है बीमा सखी योजना। बीमा सखी योजना का लाभ देश की वे सभी महिलाएं ले सकती हैं जो की 10वीं या 12वीं पास है। बीमासाखी योजना के लिए किस तरह से आवेदन किया जा सकता है इसकी पूरी जानकारी आप इस पोस्ट से प्राप्त कर सकते हैं।

Bima Sakhi Yojana Apply Online

Bima Sakhi Yojana Apply Online : महिलाओं को बनाया जाएगा एलआईसी एजेंट
Bima Sakhi Yojana Apply Online

Bima Sakhi Yojana मुख्य जानकारी

योजनाबीमा सखी योजना
शुरूकेंद्र सरकार एवं LIC द्वारा
लाभार्थीदेश की महिलाएं
लाभमहिलाओं को एलआईसी का एजेंट बनाया जाएगा
उद्देश्यमहिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना
योजना लांच 9 दिसंबर 2024
योजना लांच जिलापानीपत (हरियाणा)
पंजीकरण शुरू9 दिसंबर 2024
पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन
योग्यता10वीं/ 12वीं पास

महिलाओं को बनाया जाएगा आर्थिक रूप से सशक्त

केंद्र सरकार की बीमा सखी योजना के माध्यम से महिलाओं को भारतीय जीवन बीमा निगम का एजेंट बनकर पैसे कमाने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा भी हर महीने लाभार्थी महिला को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। योजना के अंतर्गत पहले साल ₹7000 महीना दूसरे साल ₹6000 महीना और तीसरे साल ₹5000 महीना आर्थिक सहायता राशि सीधा महिला के बैंक खाते में भेजी जाएगी। 

भारत की महिलाओं के लिए यह बहुत ही सुनहरी योजनाएं जिसका लाभ उठाकर वे आर्थिक रूप से सक्षम बना पाएंगी। योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को दिया जाएंगे जो योजना के अंतर्गत दी गई पात्रता को पूरा करेंगी। Bima Sakhi Yojana Apply Online से पहले पात्रता के बारे में जानकारी प्राप्त करें।

Bima Sakhi Yojana Apply Online पात्रता

  • महिला भारत की मूल निवासी होनी चाहिए। अपने राज्य के हिसाब से महिला आवेदन कर सकती हैं।
  • इस योजना को केवल महिलाओं के लिए ही लॉन्च किया गया है। 
  • महिला की आयु 18 से 70 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। 
  • महिला को जिस जिले के अंतर्गत एजेंट बनने का अवसर मिलता है उसे उसे एरिया के आसपास की भाषा का ज्ञान होना चाहिए।
  • शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो महिला के द्वारा कम से कम दसवीं कक्षा पास की होनी चाहिए।

Bima Sakhi Yojana Apply Online दस्तावेज

Bima Sakhi Yojana Apply Online प्रोसेस से पहले महिलाओं के पास जरूरी दस्तावेज होने आवश्यक है। दस्तावेजों की सूची निम्न प्रकार से है

  • रिहायशी प्रमाण पत्र 
  • शैक्षणिक योग्यता संबंधित प्रमाण पत्र जैसे कि दसवीं की मार्कशीट 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • आयु प्रमाण पत्र 
  • बैंक खाता पासबुक 
  • आधार कार्ड

Bima Sakhi Yojana Apply Online Steps

  • बीमा सखी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु सबसे पहले महिला को भारतीय जीवन बीमा निगम की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है। 
  • यहां होम पेज पर ही आपको बीमा सखी योजना के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने का लिंक दिखाई दे जाएगा इस पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा। इसमें कई प्रकार की जानकारी पूछी गई होगी उन सभी को सही-सही दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद कैप्चा को दर्ज करके फॉर्म को सबमिट कर देना है। 
  • अब आपके सामने जिला और उसके अंतर्गत आने वाले ब्रांच के नाम आ जाएंगे। इसमें से आपको जिस जिले में भारतीय जीवन बीमा निगम का एजेंट बनना है उसका चुनाव करके सबमिट कर देना है।
  • इस तरह से आपका बीमा सखी योजना के लिए आवेदन हो जाएगा। अब भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिकारी के द्वारा आपके आवेदन फार्म की जांच की जाएगी। इसके बाद आपको फोन के माध्यम से शाखा में बुलाकर भारतीय जीवन बीमा निगम का एजेंट बनाया जाएगा।

यह भी देखें –

संजीवनी योजना क्या है?

दिल्ली महिला सम्मान योजना

Leave a Comment