Lado Lakshmi Yojana News : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा इस बार का कुल बजट 2 लाख 15 हजार 17 करोड़ रुपए का पेश किया गया है। हरियाणा राज्य के इतिहास में पहली बार इतना बड़ा बजट पेश किया गया है। हरियाणा सरकार के द्वारा बजट 2025-26 में लाडो लक्ष्मी योजना के लिए 5000 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के द्वारा विधानसभा चुनाव 2024 होने से पहले लाडो लक्ष्मी योजना को शुरू करने की घोषणा की गई थी।
इस योजना के माध्यम से सरकार के द्वारा आर्थिक रूप से गरीब एवं कमजोर वर्ग की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से हर महीने ₹2100 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। सरकार के द्वारा लाडो लक्ष्मी योजना को अंतिम रूप बजट में दे दिया गया है। अगर आप लाडो लक्ष्मी योजना से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।

Lado Lakshmi Yojana News : योजना का लाभ लेने के लिए ये काम जरूर कर लें
लाडो लक्ष्मी योजना के माध्यम से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से हर महीने 2100 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। योजना के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन जल्दी जारी किया जाएगा जो भी महिलाएं इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं उन्हें अभी से तैयारी कर लेनी चाहिए।
सरल पोर्टाल पर पंजीकरण : सबसे पहले महिलाओं को अंत्योदय सरल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर लेना चाहिए। जैसे ही योजना के लिए आवेदन शुरू होंगे आप तुरंत सरल पोर्टल पर जाकर आवेदन कर पाएंगे। योजना की ऑनलाइन प्रक्रिया इस पोर्टल के माध्यम से ही शुरू की जाएगी।
बीपीएल राशन कार्ड बनवा लें : जिन महिलाओं के परिवार की सालाना आय 1,80,000 रुपए से कम है उन्हें गरीबी रेखा से नीचे का बीपीएल कार्ड बनवा लेना चाहिए। बिना राशन कार्ड के योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
परिवार पहचान पत्र : हरियाणा सरकार के द्वारा किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए परिवार पहचान पत्र एक अनिवार्य दस्तावेज बनाया गया है। जो भी महिला इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं लेकिन उनके परिवार का अभी तक परिवार पहचान पत्र नहीं बना हुआ है तो उन्हें तुरंत अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर, सरल केंद्र पर जाकर परिवार पहचान पत्र बनवा लेना चाहिए।
आधार कार्ड से बैंक खाता लिंक : विभाग के द्वारा लाभार्थी महिलाओं को हर महीने ₹2100 की आर्थिक मदद राशि सीधा महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जाएगी। इस केस में महिलाओं के पास आधार कार्ड से लिंक किया हुआ बैंक खाता होना अनिवार्य है। जिन भी महिलाओं ने अभी तक बैंक में खाता नहीं खुलवाया हुआ है, उन्हें अभी बैंक में खाता खुलवा लेना चाहिए। अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक भी करवा लेना चाहिए।

Lado Lakshmi Yojana Overview
योजना | हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना |
शुरू करने वाला राज्य | हरियाणा सरकार द्वारा |
योजना शुरू की घोषणा की गई | हरियाणा के मुख्यमंत्री जी के द्वारा |
लाभार्थी | हरियाणा की महिलाएं |
लाभ | 2100 रूपये/ महीना |
योजना की घोषणा | वर्ष 2024 |
पंजीकरण प्रक्रिया | अप्रैल 2025 |
ऑफिसियल वेबसाइट | जल्द जारी |
यह भी देखें –
लाडो लक्ष्मी योजना आवेदन प्रक्रिया