Lado Lakshmi Yojana 2025 : हरियाणा की महिलाओं को हर महीने मिलेंगें 2100 रूपये

Lado Lakshmi Yojana 2025 : हरियाणा में 2024 में विधानसभा चुनाव होने से पहले भारतीय जनता पार्टी के द्वारा लाडो लक्ष्मी योजना को शुरू करने की घोषणा की गई थी। भारतीय जनता पार्टी से हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के द्वारा महिलाओं के लिए इस योजना को शुरू करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि अगर विधानसभा चुनाव हो जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आती है, तो उनके द्वारा महिलाओं को हर महीने ₹2100 की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

विधानसभा चुनाव 2024 में हरियाणा राज्य में भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव जीत और अपनी सरकार बनाई है। हरियाणा सरकार द्वारा कहा गया कि 2025 में महिलाओं के लिए इस योजना को शुरू कर दिया जाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने बजट 2025-26 में योजना के लिए बजट पेश कर दिया है। अगर आप लाडो लक्ष्मी योजना से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।

Lado Lakshmi Yojana 2025

Lado Lakshmi Yojana 2025 : हरियाणा की महिलाओं को हर महीने मिलेंगें 2100 रूपये
Lado Lakshmi Yojana 2025

Lado Lakshmi Yojana Summary

योजनाहरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना
शुरू करने वाला राज्यहरियाणा सरकार द्वारा
योजना शुरू की घोषणा की गईहरियाणा के मुख्यमंत्री जी के द्वारा
लाभार्थीहरियाणा की महिलाएं
लाभ2100 रूपये/ महीना
योजना की घोषणावर्ष 2024
पंजीकरण प्रक्रियाअप्रैल 2025
ऑफिसियल वेबसाइटजल्द जारी
Haryana Lado Lakshmi Yojana 2025 Apply Start News

हरियाणा सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना क्या है?

विधानसभा चुनाव के समय में अलग-अलग पार्टी के द्वारा जनता के हितों को देखते हुए अनेक प्रकार की घोषणाएं की जाती हैं। इसी में एक योजना थी लाडो लक्ष्मी योजना, जिसको शुरू करने की घोषणा हरियाणा के भारतीय जनता पार्टी सरकार ने की थी। इस योजना के माध्यम से हरियाणा के गरीबों वर्ग की महिलाओं को हर महीने ₹2100 की वित्तीय सहायता प्रदान की जानी है।

प्रदेश के वे गरीब परिवार जो की गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन यापन कर रहे हैं उनके हितों को देखते हुए इन परिवारों की महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी योजना को शुरू करने की घोषणा की गई थी। जो भी महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन करना चाहेंगे उन्हें इस योजना की पात्रता मानदंड इत्यादि के बारे में पूरी जानकारी होना जरूरी है।

Lado Lakshmi Yojana Budget Announcement News

Lado Lakshmi Yojana पात्रता

  • महिला हरियाणा की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार की सालाना आय 1 लाख 80 हजार रुपए से कम होनी चाहिए।
  • गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही परिवार की महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकेंगी।
  • महिला के परिवार में कोई भी सदस्य केंद्र सरकार या राज्य सरकार के अधीन किसी भी विभाग में सरकारी नौकरी पर कार्यरत नहीं होना चाहिए।
  • महिला या उसके परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।

Lado Lakshmi Yojana आवेदन हेतु दस्तावेज

  • परिवार पहचान पत्र
  • हरियाणा रेजिडेंस सर्टिफिकेट
  • बीपीएल राशन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • परिवार की आय का प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Lado Lakshmi Yojana आवेदन प्रक्रिया

हरियाणा में अभी सत्ता में आई हुई भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विधानसभा चुनाव होने से पहले इस योजना को शुरू करने की घोषणा की गई थी। अभी इस योजना के लिए किसी भी प्रकार के पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ नहीं हुई है। जब भी पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ होगी तो सरकार के द्वारा इस योजना के लिए ऑफिशल पोर्टल भी जारी किया जाएगा जहां से पात्र महिलाएं ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगी या फिर सरल हरियाणा पोर्टलपर पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।

विभाग के द्वारा परिवार पहचान पत्र में दर्ज आय के आधार पर भी इस योजना का लाभ प्रदान किया जा सकता है। किंतु अभी इस योजना के लिए किस प्रकार से पंजीकरण प्रक्रिया रहेगी इसकी कोई भी गाइडलाइन नहीं आई है। जब भी इस योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ होगी तो हम इस पोस्ट में अपडेट कर देंगे।

Lado Lakshmi Yojana News

यह भी देखें –

हरियाणा दीनदयाल अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना

हरियाणा बेरोजगारी भत्ता योजना

Leave a Comment