Sanjivani Yojana Delhi : दिल्ली सरकार के द्वारा हाल ही में जनता के हित में कई योजनाओं को शुरू किया है जिसमें से दो मुख्य योजना है संजीवनी योजना और महिला सम्मान योजना। महिला सम्मान योजना को महिलाओं के लिए शुरू किया गया है जिसके माध्यम से महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता से प्रदान की जाएगी। संजीवनी योजना की शुरुआत दिल्ली के बुजुर्गों के लिए की गई है जिसके तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को बीमार होने पर अस्पताल का सारा खर्च दिल्ली सरकार के द्वारा दिया जाएगा।
संजीवनी योजना के माध्यम से दिल्ली के जो भी बुजुर्ग जिनकी आयु 60 वर्षों से अधिक है, जब भी बीमार पड़ते हैं तो उनके इलाज में आने वाला खर्च चाहे वो सरकारी अस्पताल का हो या निजी अस्पताल का हो, सारा का सारा दिल्ली सरकार के द्वारा उठाया जाएगा Sanjivani Yojana Registration प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। बुजुर्गों को संजीवनी योजना के लिए किसी भी प्रकार का कोई आवेदन करने की जरूरत नहीं है, बल्कि आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता बुजुर्गों के घर जाकर उनका पंजीकरण करेंगे।
Sanjivani Yojana Delhi

Sanjivani Yojana Delhi Overview
योजना | संजीवनी योजना |
शुरू | दिल्ली सरकार द्वारा |
लाभार्थी | दिल्ली की महिलाएं |
लाभ | बुजुर्गों का मुफ्त इलाज |
उद्देश्य | बुजुर्गों को स्वास्थ्य सुविधाएँ मुफ्त दिलाना |
पंजीकरण शुरू | 23 दिसंबर 2024 |
पंजीकरण प्रक्रिया | आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर |
संजीवनी योजना क्या है?
संजीवनी योजना दिल्ली सरकार के द्वारा बुजुर्गों के लिए लाई गई एक योजना है जिसके माध्यम से 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का स्वास्थ्य संबंधी इलाज में आने वाला खर्च दिल्ली सरकार के द्वारा उठाया जाएगा। इंसान के बुजुर्ग होने के बाद कई सारी बीमारियां घेर लेती हैं और आज के समय में बीमारियों का इलाज करवाना काफी महंगा हो चुका है। दिल्ली सरकार द्वारा बुजुर्गों को इसी समस्या का निदान देते हुए संजीवनी योजना को शुरू किया है।
यह योजना दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के द्वारा शुरू की गई है। 2025 में दिल्ली विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं। अगर दिल्ली की सत्ता में फिर से आम आदमी पार्टी आती है तो यह योजना आगे भी जारी रहेगी।
दिल्ली संजीवनी योजना उद्देश्य
दिल्ली सरकार द्वारा संजीवनी योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं मुफ्त में उपलब्ध करवाना है। इस योजना के माध्यम से दिल्ली के साथ वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी इलाज में खर्च आने वाला जो भी खर्चा है वह दिल्ली सरकार के द्वारा वहन किया जाएगा।
बुजुर्ग द्वारा इलाज चाहे सरकारी अस्पताल में करवाया गया हो या फिर प्राइवेट अस्पताल में करवाया गया हो दिल्ली सरकार उनके पूरे इलाज का खर्च खुद उठाएगी। संजीवनी योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 23 दिसंबर 2024 से आरंभ हो चुकी है।
संजीवनी योजना पात्रता
Sanjivani Yojana Delhi का लाभ लेने के लिए जरुरी पात्रता –
- उम्मीदवार की आयु 60 वर्ष या इस से अधिक होनी चाहिए।
- उम्मीदवार के पास दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड होना चाहिए।
- उम्मीदवार दिल्ली का मूल निवासी होना चाहिए।
- इस योजना के लिए परिवार की आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। कोई भी नागरिक जिस की 60 वर्ष से अधिक आयु है वे इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
संजीवनी योजना जरुरी दस्तावेज
Sanjivani Yojana Delhi आवेदन हेतु दस्तावेज सूचि –
- वोटर आईडी कार्ड
- बैंक खाता जानकारी
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- बिजली बिल, पानी बिल या राशन कार्ड
- एड्रेस प्रूफ
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
संजीवनी योजना आवेदन प्रक्रिया
Sanjivani Yojana Delhi के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आरंभ हो जाने के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे। सरकार के द्वारा इसके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को बिल्कुल ही आसान कर दिया गया है। जो भी बुजुर्ग इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें किसी भी ऑफिस में जाकर लाइन लगाने की जरूरत नहीं है और नहीं किसी भी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करने की जरूरत है।
योजना के तहत पंजीकरण प्रक्रिया दिसंबर के माह में 23 दिसंबर को आरम्भ हो गई है। पंजीकरण प्रक्रिया पूरा होने के बाद दिल्ली सरकार के पास बुजुर्गों का डाटा बेस आ जाएगा। इसके बाद जब भी लाभार्थी को स्वास्थय संबंधी समस्या होगी तो वे हस्पताल का बिल जमा करवा कर पूरा पैसा सरकार से ले सकेंगे। इसके अलावा इस योजना को कैशलेस भी किया जा सकता है।
यह भी देखें –